Sonebhadra सलाईबनवा से करोड़ों के अवैध कोयला बरामद, 17 ट्रक सीज व FIR, सरकारी राजस्व की चोरी-DM

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 25ता.सोनभद्र-अवैध खनन के धन्धें के रूप में चर्चित जनपद सोनभद्र अवैध खनन धंधा का रुकने का नाम नहीं ले रहा है कभी पत्थर में अवैध खनन.! तो कभी बालू में अवैध खनन.! अब कोयले के अवैध खनन, भंडारण, कोयले की मिक्सिंग को लेकर प्रशासन के सख्त कार्रवाई को लेकर अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों की माने तो चोपन थाने के अंतर्गत सलाईबनवा में अवैध कोयला भंडारण मिक्सिंग व सप्लाई को लेकर काफी समय से जिला प्रशासन, खनन विभाग, प्रदूषण विभाग, पुलिस प्रशासन की नजर में था.! प्रशासन द्वारा कुछ समय पूर्व शक्तिनगर के कृष्णशीला परियोजना के रेलवे साइडिंग पर जब्त 6 हजार करोड़ के रूपये का 10 मिलियन टन अवैध कोयला बरामद किया था। अवैध भंडारण को लेकर कार्रवाई हुई थी, जुर्माना भी लगा था, जो मामला मा.न्यायालय में लंबित है.! अवैध कोयले के कारोबार व मिक्सिंग को लेकर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अचानक सलाईबनवा रेलवे स्टेशन स्थित लगभग 20 बीघा में 2000 टन अवैध कोयला भंडारण को लेकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके पर 1100 टन कोयला व 17 ट्रकों पर 900 टन लोड कोयला को बरामद कर सीज कर जांच का आदेश दिया गया। जिसकी कोयले की कीमत लगभग 10 करोड़ बताया जा रहा है मौके से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। छापेमारी के दौरान मौके पर एसडीएम प्रशासन, एसडीएम, खनन विभाग के इंस्पेक्टर, पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही सूचना प्राप्त होने तक जांच व कार्रवाई जारी थी।
कोयले का भण्डारण किस कम्पनी का है , ट्रैक पर कोयले में मिलावट के लिए पश्चिम बंगाल से लाए गए ब्लैक स्टोन व बुरादा किसका है प्रशासन के भय से कोई भी ट्रकों का दावा करने के लिए सामने नहीं आ रहा है। इसे लेकर विभाग अपने स्तर पर सरकारी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रहा है। फिलहाल अवैध 17 ट्रैकों को सीज करते हुए चोपन पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
सोनभद्र-जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया अवैध रूप से कोयला भण्डारण व चोरी पर खनन विभाग द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है। कोयला तस्करों पर लगाम व सरकारी राजस्व की हो रही क्षति पर रोक लगाने के उद्देश्य टास्क फोर्स की टीम अभियान में लगी हुई है। चोपन थाना क्षेत्र के सलाईबनवा के रेलवे की जमीन पर जो भी कोयला भंडारण किया गया है उसकी जॉच की जा रही है।

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










