ग्रेटर नोएडा : मंदिर में घंटी बजाने से हुआ साउंड पॉल्यूशन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भेजा नोटिस

ग्रेटर नोएडा, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में मंदिर में घंटी बजाने से हुए ध्वनि प्रदूषण पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की तरफ से एक नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोगों ने जमकर कमेंट किया है और लिखा है कि अगर योगीराज में यह होगा तो फिर क्या किया जाए।

जानकारी के मुताबिक, मामला गौर सौंदर्यम सोसायटी का है। वहां रहने वाले एक निवासी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत दी थी कि सोसोयटी के मंदिर में बजने वाली घंटियों से काफी ज्यादा ध्वनि प्रदूषण होता है। इस पर यूपीपीसीबी ने सोसायटी को नोटिस भेजा है।

सोसायटी में रहने वाले मुदित बंसल ने 30 जुलाई को ई-मेल से यूपीपीसीबी को शिकायत भेजी थी। इसके बाद 5 अगस्त को यूपीपीसीबी ने मंदिर की घंटी से होने वाले ध्वनि प्रदूषण का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मंदिर की घंटी से 70 डेसिबल का शोर मिला। सोसायटी को जारी नोटिस में कहा गया कि ध्वनि प्रदूषण नियम, 2000 के प्राविधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों को घंटी के शोर से समस्या न हो। सोसायटी से नोटिस पर जवाब भी मांगा गया है।

यह नोटिस सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एकेजे

प्रधानमंत्री मोदी का फरवरी महीना रहा व्यस्ततम, देश-विदेश से लेकर सनातन धर्म और कूटनीति तक के नाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *