विशेष प्रवर्तन अभियान-ढाबों एवं लोढ़ी चुर्क टोल प्लाजा पर चेकिंग

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.सोनभद्र-आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार दिनांक 20.08.2023 से 05.09.2023 तक चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर प्रभार व जिलाधिकारी, सोनभद्र के निर्देशानुसार दिनांक 29.08.2023 को आबकारी निरीक्षकों द्वारा मय स्टाफ संयुक्त रुप से थाना- करमा अन्तर्गत जोगनी, बन्दरदेवा, थाना-राबर्टसगंज अन्तर्गत गौरही, कुतलूपुर व इसके आस-पास के संदिग्ध स्थलों पर दविश दी गई. दौरान दविश 3 अभियोग धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत करते हुए 60 ली. अवैध कच्ची शराब बरामद की गई. ग्रामवासियों को अवैध शराब के दुष्परिणामों से सतर्क करते हुए इस प्रकार की किसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त न होने के लिए सचेत किया गया. उक्त के अतिरिक्त स्टाफ द्वारा वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित ढाबों की चेकिंग की गई एवं लोढ़ी चुर्क टोल प्लाजा पर रोड चेकिंग की गई.

1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी वितरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *