विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

Media House सोनभद्र-उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत 27.10.2023 (शुक्रवार) से 09.12.2023 शनिवार) तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाने की तिथि निर्धारित की गयी है। इस अवधि के मध्य दिनांक 04 नवम्बर 2023 (शनिवार), 05 नवम्बर 2023 (रविवार), 25 नवम्बर 2023 (शनिवार) 26 नवम्बर 2023 (रविवार), 02 दिसम्बर, 2023 (शनिवार) एवं 03 दिसम्बर, 2023 (रविवार) को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गयी है। उक्त विशेष अभियान की तिथियों में समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क निरीक्षण कराये जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त फार्मों सहित पूर्वान्ह-10ः00 बजे से 04ः00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मानित नागरिकों से अपील की जाती है कि उक्त विशेष अभियान तिथियों में अपने नियत मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करने के उपरान्त आवश्यकतानुसार मतदाता सूची में नाम बढ़ाये जाने हेतु फार्म-6, निर्वाचक नामावली अधिप्रमाणन के प्रयोजन के लिए आधार संख्या की सूचना हेतु फार्म-6ख, मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किये जाने हेतु फार्म-7 एवं विद्यमान निर्वाचक नामावली में मतदाता के निवास का स्थानांतरण, प्रविष्टियों का सुधार, बिना सुधार के ई0पी0आई0सी0 प्रतिस्थापन एवं दिव्यांगजन चिन्हांकन करने सम्बन्धी प्रविष्टियों के सुधार हेतु फार्म-8 में अपना आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं।

"थाना समाधान दिवस" कुल 151 प्रार्थना पत्रों में से कुल 62 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *