अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला सी एसआर द्वारा लगाए गए स्ट्रीट लाइट

Media House डाला-अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला सीमेंट वर्कस के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के आधारभूत संरचना कार्यक्रम के अंतर्गत इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के दिशा निर्देशन एवं संजीव राजपूत मानव संसाधन प्रमुख के मार्गदर्शन में ग्राम डाला एवं आसपास के क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की स्थापना की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य आम राहगीरों को रात्रि में रोशनी की सुविधा प्रदान करना है,जिससे लोगों को आने-जाने में भी सुविधा होगी । CSR प्रमुख निशा तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में भी डाला एवं आसपास के क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट लगाये गये है , जिससे लोगों को सुविधा प्राप्त हो रही है और इसी क्रम में हमने डाला एवं आसपास के क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की स्थापना की है CSR अधिकारी रोहित श्रीवास्तव ने स्ट्रीट लाइट लगवाने हेतु सर्वे एवं स्थापना करवाने में अहम भूमिका निभाई ।










