षड्यंत्र की चर्चाओं पर कड़ा रुख, किसानों के हित में मुख्यमंत्री को लिखा विस्तृत पत्र

Media House लखनऊ-नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मऊ जनपद की घोसी चीनी मिल को आधुनिक बनाते हुए उसके नवीनीकरण एवं समग्र विकास के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विस्तृत पत्र लिखकर महत्वपूर्ण पहल की है। मंत्री श्री शर्मा ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि घोसी चीनी मिल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है और हजारों गन्ना किसानों की आजीविका इससे जुड़ी है, इसलिए मिल को कमजोर करने या बंद करने का कोई भी प्रयास जनहित के विरुद्ध होगा। मंत्री श्री शर्मा इसके इसके पूर्व गन्ना विकास मंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिख चुके हैं।

अनेक जनप्रतिनिधियों/बुद्धजीवियों द्वारा यह बताया गया है कि चलती हुई घोसी चीनी मिल को डिस्टर्ब करने का षड्यंत विपक्षी पार्टी के एक नेता द्वारा रचा गया। इस कथित षड्यंत्र में कुछ अन्य पार्टियों के नेता भी शामिल रहे। ये लोग मिलकर किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर कर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करना चाहते थे।

आरोप यह भी लगाए गए हैं कि एक राजनीतिक व्यक्ति के रिश्तेदार कर्मचारी की मिलीभगत से मिल के जीएम ने भी पैसे लेकर मिल की कार्यप्रणाली को प्रभावित करने का प्रयास किया, जिससे मिल की स्थिति कमजोर हो। जनप्रतिनिधियों ने यह मांग की है कि यदि किसी अधिकारी या व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों के हितों से कोई खिलवाड़ न कर सके।

मंत्री ए के शर्मा ने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि आगामी पेराई सत्र से पहले मिल की मशीनों, उपकरणों एवं तकनीकी ढांचे का व्यापक नवीनीकरण कराया जाए। आधुनिक मशीनरी, पारदर्शी प्रबंधन प्रणाली और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से मिल को सक्षम एवं लाभकारी बनाया जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि मिल में जिम्मेदार और ईमानदार अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए तथा गन्ना विकास विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। उन्होंने बताया कि जीएम से मिलकर कुछ लोगों द्वारा गलत षड्यंत्र करने के बावजूद किसानों को ₹400 प्रति क्विंटल गन्ना दिलाया गया। गंभीर राजनीतिक षड्यंत्र के बावजूद घोसी चीनी मिल के संबंध किसानों को ₹400 प्रति कुंतल गन्ना मूल्य दिया जाना किसानों के हित में बड़ा निर्णय है।

कांग्रेस के लिए 2024 की सबसे बड़ी चुनौती

मंत्री श्री शर्मा ने दोहराया कि उनका उद्देश्य किसी पर आरोप-प्रत्यारोप करना नहीं, बल्कि मऊ जिले के किसानों और आमजन के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में घोसी चीनी मिल को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा किसी भी प्रकार के कथित षड्यंत्र या अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ए के शर्मा का यह प्रयास मऊ जिले की जनता और गन्ना किसानों के व्यापक हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *