74 जिलों में विधिक सेवा महाअभियान, निर्बल वर्गों को मिला सीधा लाभ

Media House लखनऊ-न्यायमूर्ति सूर्यकांत, मुख्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायमूर्ति  विक्रम नाथ, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में, माननीय न्यायमूर्ति अरूण भंसाली, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय / मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन तथा माननीय न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय / कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में दिनांक 22.02.2026 को उत्तर प्रदेश के 74 जनपदों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविरों का आयोजन किया गया।

उक्त मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविरों के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण, पंचायती राज, मतत्य विभाग, दिव्यांगजन, आवास, जिला नगरीय विकास, बिजली विभाग, मण्डी परिषद, चिकित्सा विभाग, डूडा, पुलिस एवं यातायात, स्वयंसेवी संस्थाएं इत्यादि से सामन्जस्य स्थापित करते हुए समाज के निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को प्री-कैम्प में सर्वप्रथम चिन्हित किया गया तदोपरान्त पात्र व्यक्तियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपरोक्त व्यक्तियों को दिलाया जाना सुनिश्चित किया गया साथ ही साथ लाभार्थियों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें सक्षम व प्रभावी विधिक सेवाओं के संबंध में भी अवगत भी कराया गया। इन मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविरों के माध्यम से एक ही स्थान पर प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को लाभ उपलब्ध कराया गया।

60 हजार रु0 कन्या के बैंक खाते में, नवविवाहित जोड़े को 25 हजार रु0 के उपहार, शेष 15 हजार रु0 वैवाहिक समारोह में व्यय किये जायेंगे

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव संतोष कुमार द्वितीय ने बताया कि इन मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविरों में अनके जनपदों में प्रशासनिक न्यायमूर्तिगण, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं खण्डपीठ लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इन शिविरों के सफलतापूर्ण आयोजन में जनपद के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

सम्पूर्ण भारत वर्ष में इतने वृहद स्तर पर पहली बार उत्तर प्रदेश के 74 जनपदों में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन हुआ है जहाँ पर एक ही स्थल पर पात्र लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है जो कि एक अविस्मरणीय पल था। इस शिविर के सफलतापूर्ण आयोजन पर डा० मनु कालिया, सदस्य सचिव, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रदेश के समस्त जनपद न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण को आपसी समन्वय एवं सहयोग उपलब्ध कराने हेतु व्यक्तिगत आभार एवं धन्यवाद दिया किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सायं 06.30 बजे तक उपरोक्त मेगा शिविर में कुल लाभार्थियों की संख्या 24,56,857 रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *