सोलह वर्ष की नाबालिग बालिका को घर से भगा कर की गयी शादी-सुधा गिरी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-चाईल्ड हेल्पलाइन लखनऊ से सूचना प्राप्त हुई की थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत एक सोलह वर्ष की नाबालिग बालिका से उसके परिवार के बिना राजामन्दी के घर से भगाकर शादी करके जबरन घर मे रखा गया है। जिसके सम्बन्ध मे तत्काल संज्ञान लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से सुपरवाईजर सुधा गिरी, सत्यम चौरसिया, धर्मवीरसिंह,केस वर्कर बजरंग सिंह की संयुक्त टीम गठित कर निर्देशित कि किया गया की तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्रवाही करना सुनिश्चित करे जिसके उपरान्त टीम द्वारा थाना पुलिस के साथ मौकेपर जाकर नाबालिग बालिका को अपने अभिरक्षा मे लेते हुए नियमानुसार बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया । जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया की बालिका को वर्तमान समय में बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बाल गृह बालिका में आवासित कराया गया है बालिका की काउंसलिंग एवं जाचोपरान्त नियमानुसार विधि कार्रवाही की जाएगी। सुपरवाईजर सुधा गिरी द्वारा बताया गया की यदि इस प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर पर सूचित किया जा सकता है सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाता है। टीम मे चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से सुपरवाईजर सुधा गिरी, सत्यम चौरसिया, धर्मवीरसिंह,केस वर्कर बजरंग सिंह एवं पुलिस विभाग आदि उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ने स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *