यूपी के दो लड़के अपराधियों के हितैषी बन गए हैं : सुधांशु त्रिवेदी

लखनऊ, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कोलकाता महिला डॉक्टर के साथ हुई अमानवीयता पर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी के दो लड़के अपराधियों के हितैषी बन गए हैं।

भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर यूपी के दो लड़कों- अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया।

उन्होंने कहा कि दो लड़कों की जोड़ी अपराधियों की हितैषी बन गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अब कुछ बोल क्यों नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी कहां हैं?

भाजपा नेता ने महिलाओं पर अत्याचार के मामले में विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में क्या सिर्फ भ्रष्टाचारी ही बचे हैं? कांग्रेस की चुप्पी बहुत कुछ बोल रही है।

त्रिवेदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से आप इतना अंदाजा लगा लीजिए कि मुख्तार अंसारी जब पंजाब की जेल में था, तो उसने अर्जी लगाई थी। उसने कहा था कि मुझे यूपी की जेल में नहीं, पंजाब की जेल में रहना है। उन्होंने कहा कि जब से यूपी के दो लड़कों की ताकत बढ़ी है, तब से अपराधियों की हिम्मत भी बढ़ी है। ये दोनों लड़के अपराधियों को कवर फायर दे रहे हैं।

डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने लखनऊ में कहा कि कोलकाता में किस प्रकार से सामूहिक दुष्कर्म देखने को मिला है। कोलकाता की घटना से डॉक्टरों में रोष है। इस घटना पर बंगाल सरकार और इंडी गठबंधन की सोच दिखाती है। प्रदर्शन की आड़ में कुछ अराजक तत्वों ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। यह घटना नहीं एक मानसिकता है, वहां ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पश्चिम बंगाल में सुनियोजित हिंसा राज्य सरकार के संरक्षण में होती है। इस दुखद घटना के बाद तोड़फोड़ कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास हो रहा है। यही विपक्ष की मानसिकता उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही है। अयोध्या और कन्नौज में भी अपराधियों को संरक्षण देने की मानसिकता देखी जा रही है। सपा की महिला नेता भी इस घटना पर शर्मनाक बयान दे रही है।

राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान, NDA नेताओं ने की तीखी आलोचना

–आईएएनएस

विकेटी/एसकेपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *