समस्तीपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा – ‘कार्यकर्ताओं की बात सुनने आया हूं

समस्तीपुर (बिहार) मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी 10ता. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों आभार यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के पहले चरण में वह मंगलवार को बिहार के समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की बात सुनने आए हैं। उन्होंने कहा कि वह जमीनी हकीकत को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। कार्यकर्ता दर्शन और जनसंवाद का कार्यक्रम समस्तीपुर से शुरू हो रहा है। समस्तीपुर जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती है और कर्पूरी ठाकुर हम सभी के नेता हैं। हम लोग कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलने वाले लोग हैं।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे








