बेतिया विधानसभा का भाजपा संगठन महापर्व कार्यशाला आयोजित

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया संवाददाता। बेतिया विधानसभा स्तरीय भाजपा संगठन महापर्व कार्यशाला का आयोजन पिपरा पकड़ी आरडीएस स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई जिसमे संगठन को और सशक्त बनाने को लेकर चर्चा हुई एवं विचार साझा किए गए। बैठक को संबोधित करते हुए बेतिया विधायक सह सुबे की पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी रीढ़ है। हमारे यहां बुथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता भी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से देश के गांव और गरीब की सूरत बदली है। रेणु देवी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी के सशक्तिकरण के लिए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने पर चर्चा किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, आनंद सिंह, सुशील जायसवाल, रवि सिंह, मनु बाबु कुशवाहा, सत्येंद्र शरण, बबुआ दुबे, मनोज सिंह, संदीप कुमार, विभवरंजन चौबे,राहुल चतुर्वेदी एवं सैकड़ों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भारी मात्रा में स्पिरिट बरामद व ट्रक चालक गिरफ्तार, ट्रक जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *