76वां गणतंन्त्र दिवस को गरिमापूर्ण, हर्षोंल्लास एवं सादगी के साथ मनाया गया

पुलिस लाइन में मंत्री द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जनपद में 76वां गणतंन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण व हर्षोंल्लास एवं सादगी के साथ मनाया गया, जिसमें झण्डा फहराना, राष्ट्रगान, संविधान संकल्प आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस परेड कार्यक्रम का आयोजन आकर्षण का केन्द्र बना रहा। पुलिस लाइन चुर्क में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव गौंड़ द्वारा प्रातः 9ः30 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, कर शांति के प्रतीक सफेद कबूतर को उड़ाते हुए व गुब्बारे को आसमान में छोड़ने के पश्चात  पुलिस परेड का निरीक्षण किये और प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे देश के वीर सपूतों ने अपने प्राण को न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाने का काम किया है, जो हमारे देश के लिए गौरव का विषय है। मंत्री ने जनपद वासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए गणतंत्र/लोकतंत्र को और मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने भारत के महान स्वतंत्रा सेनानियों, अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत व संघर्ष का परिणाम है कि आज हम गणतंत्र दिवस को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। मंत्री द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को संविधान संकल्प दिलाया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी परेड कमाण्डरों का परिचय प्राप्त किया गया तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया, इसी के साथ-साथ परेड कमाण्डर सहित सभी कमाण्डरों को सील्ड एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोहारी व सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र बिक्रम सिंह, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में ब्लाक प्रमुख चोपन श्रीमती लीलावती देवी, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र,अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहें।

अपना भारत साक्षर बनाए, भर पेट खाना खाएगे, रोज स्कूल जाएंगे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *