गोरखपुर-विकास भवन में शौचालय की स्थिति बद से बद्तर, बदबू के कारण उस रास्ते से लोगों का गुजरना दूभर

अवधेश पाण्डेय, मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी12ता.गोरखपुर-गोरखपुर विकास भवन में आम जनता के लिए कोई शौचालय नहीं है जो है वह भी बंद रहता है जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसमें से ज्यादातर महिलाओं को परेशानी होती है दिव्यांगजन विभाग के बगल में बने शौचालय की स्थिति बद से बद्तर है जिससे लोगों को विकास भवन के अगल-बगल खुले में जाना पड़ता है उक्त शौचालय में साफ सफाई न के बराबर है सुबह एक बार पानी आता है और उसके बाद नदारद हो जाता है शौचालय में लगी टोटियां काम नहीं करती हैं टोटियों से निरंतर पानी गिरता रहता है जब पानी खत्म हो जाता है तो अपने आप बंद हो जाता है जहां पानी की जरूरत है वहां पानी रहता ही नहीं है वही बाहर गलियारे में अक्सर पानी लगा रहता है जिसके कारण लोग गिरकर चोटिल होते हैं परंतु इस ओर किसी जिम्मेदार की नजर नहीं जाती है गलियारे में पानी लगने का एक मुख्य कारण यह भी बताया जा रहा है कि शौचालय के बगल में बने बिजली के जंक्शन बॉक्स के ऊपर छत से निरंतर पानी टपकता रहता है जो कभी भी भीषण दुर्घटना का कारण बन सकता है।










