निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन की तिथि 28 फरवरी की गयी निर्धारित

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01जनवरी,2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण ;ैप्त्द्ध की विभिन्न गतिविधियां/कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां निर्धारित की गयी है।
उन्होंने बताया कि बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना, एकत्रीकरण एवं डिजिटाइजेशन 26 दिसम्बर, 2025 को, मतदेय स्थलों का सम्भाजन/पुर्नव्यवस्था 26दिसम्बर,2025 को, कन्ट्रोल टेबल को अद्यतन किया जाना एवं आलेख्य नामावली की तैयारी 27 दिसम्बर,.2025 से 30 दिसम्बर,2025 तक, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसम्बर,2025 को, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन की तिथि 31 दिसम्बर,2025 को, दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 31 दिसम्बर,2025 से 30 जनवरी,2026 तक, नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 31 दिसम्बर,.2025 से 21 फरवरी,.2026 तक, मतदाता सूचियों के निर्धारित मापदंडों की जाँच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने की तिथि 25 फरवरी,2026 तक, निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन की तिथि 28 फरवरी,2026 निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त सम्भ्रान्त नागरिकों से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति के नाम वर्ष 2025 की मतदाता सूची में नहीं है, वे सभी ऑफलाइन फार्म-6 अनुलग्नक-4 के साथ भरकर अपने बूथ के बी0एल0ओ0 (बूथ लेवल अधिकारी) के पास जमा कर दें अथवा ऑनलाइन फार्म भी भर सकतें हैं।










