जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर, इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग में किया गया पौधारोपण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 10ता.बेतिया। मुख्यमंत्री, बिहार,नीतीश कुमार द्वारा आज मुख्य सचिवालय परिसर में मॉलसी पौधा का रोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलास्तर पर जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया,अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त,अनिल कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, बेतिया अतीश कुमार तथा ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकारियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा का रोपण किया गया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बेतिया तथा उप विकास आयुक्त द्वारा समाहरणालय परिसर में चम्पा पौधा का रोपण किया गया। वहीं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कुमारबाग के परिसर में अशोक, सागवान, मोहगनी, आम, पीपल, अमरूद, बरगद, आमला, जामुन आदि के 400 पौधों का रोपण किया गया।

उप विकास आयुक्त अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि राज्यस्तरीय वन महोत्सव के तहत आज एक दिन में जिले में 01 लाख 12 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग एवं मनरेगा के संयुक्त तत्वाधान में जिले में सघन पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पौधारोपण हेतु पश्चिम चम्पारण जिले को मिले लक्ष्य को शीघ्र पूरा करा लिया जायेगा। पौधारोपण के पश्चात जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली रहेगी तभी खुशहाली होगी। सभी लोग वन महोत्सव में अपनी-अपनी भागीदारी निभायें। संकल्प लेते हुए एक-एक पौधा जरूर लगायें। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा का रोपण ही नहीं करें बल्कि उसका संरक्षण भी करें ताकि पौधा वृक्ष बनकर आमजनों को फायदा पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को अत्यधिक मजबूती मिलेगी। इससे जलवायु संकट से निपटने में मदद मिलेगी।

होली के मद्देनजर मद्य निषेध को लेकर लगातार करें प्रभावी कार्रवाई : जिलाधिकारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *