आरएसएस प्रमुख ने सही कहा, 'मातृभाषा में करनी चाहिए बात' : आनंद परांजपे

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जोर दिया है कि लोगों को अपनी मातृभाषा में बात करनी चाहिए। आरएसएस प्रमुख ने यह बयान गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया। आरएसएस प्रमुख के इस बयान पर एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद परांजपे ने सोमवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की।

आनंद परांजपे ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को गंभीरता से लेती है। सभी को अपने-अपने राज्यों में अपनी मातृभाषा में संवाद करना चाहिए ताकि इसे संरक्षित और बढ़ावा दिया जा सके। मराठी भाषा दिवस 27 फरवरी को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है, जो गर्व की बात है। महाराष्ट्र में सभी लोगों को मराठी में बात करना चाहिए।

मोटापे के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी के अभियान पर एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद परांजपे ने कहा कि मोटापे के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान का स्वागत है। भारत में दुनिया भर में मधुमेह के सबसे अधिक मामले हैं और यह पहल इस मुद्दे के समाधान की द‍िशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मोटापे से निपटने के प्रयास की सराहना और समर्थन दिया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने इसमें विपक्ष के लोगों को भी नॉमिनेट किया है। इससे साफ हो जाता है कि इस मुद्दे पर हमें स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पीएम मोदी के इस अभियान का हम स्वागत करते हैं। देश में रहने वाले नागरिकों का स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए। इसमें सत्ता-विपक्ष की बात नहीं है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: ओखला सीट पर कभी कांग्रेस का था दबदबा, 'आप' को हैट्रिक की उम्मीद

महायुति में टूट को लेकर उन्होंने कहा कि महायुति में कोई दरार नहीं है। महाराष्ट्र में महायुति सरकार बहुत अच्छे से चल रही है। कोई दिक्कत नहीं है, सब कुछ ठीक चल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बहुत अच्छे तरीके से राज्य को चला रहें है।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *