मतदाता सूची 5 नवम्बर को पढ़कर सुनाया जायेगा और नामों का होगा सत्यापन-जिला निर्वाचन अधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी,2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 29 अक्टूबर,2024 को किया जायेगा। आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को समस्त ग्राम सभाओं एवं वार्ड कमेटियों की बैठकों में पढ़कर सुनाया जायेगा और नामों का सत्यापन किया जायेगा। ग्राम पंचायत की बैठकों के लिय तय किये गये तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। अर्हता तिथि 01 जनवरी,2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को जनपद के समस्त ग्राम सभाओं एवं वार्ड कमेटियों की बैठकों में बी०एल०ओ० द्वारा 05 नवम्बर, 2024 को पढ़कर सुनाया जाये और नामों का सत्यापन किया जाये एवं उसकी कार्यवृत्त तैयार कर फोटोग्राफी के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करायें, ताकि समयान्तर्गत सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को प्रेषित की जा सकें।

NGT में ACC सीमेंट फैक्ट्री पर याचिका, क्षतिपूर्ति का दावा, कानूनी लड़ाई में स्थानीय लोगों की निःशुल्क मदद। अभिषेक चौबे अधिवक्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *