ममता दीदी का यह ड्रामा हास्यास्पद : सांसद राजू बिस्ता

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने ममता बनर्जी द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन को “हास्यास्पद ड्रामा” बताया है।

बिस्ता ने कहा, “ममता दीदी की ममता मर चुकी है। बंगाल में माताएं, बहनें और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आज पश्चिम बंगाल के 10 करोड़ लोग कह रहे हैं कि तृणमूल के इस कृत्य के कारण हमें बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। बंगाल जो अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता था, आज ममता दीदी ने उसे शर्मसार कर दिया है।”

राहुल गांधी के कोलकाता दौरे को लेकर उन्होंने कहा, “इंडी गठबंधन के लोग ममता बनर्जी या उनके शासित राज्य में हुई घटना पर कोई बयान नहीं देंगे। ये लोग सिर्फ देश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को बदनाम करने में लगे हैं।”

अखिलेश यादव के बारे में उन्होंने कहा, “उन्हें बंगाल के बारे में कुछ नहीं पता। मैं बंगाल को जानता हूं, मैं बंगाल की राजनीति को समझता हूं। मैं सभी से आग्रह करना चाहूंगा कि वे बंगाल की राजनीति और ममता दीदी की कार्यशैली का अध्ययन करें, तभी हकीकत सामने आएगी।”

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने ममता बनर्जी के विरोध-प्रदर्शन पर कहा कि ममता बनर्जी समेत ‘इंडिया ब्लॉक’ के नेता फिल्मों की तरह सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं। सत्ता में होने के बावजूद ये लोग मार्च निकाल रहे हैं। मार्च निकालने की बजाय इन्हें अपनी पुलिस को सुरक्षा का आदेश देना चाहिए।

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलने के लिए फफक पड़ी महिला, पुलिस ने दिया मुलाकात का आश्वासन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार (16 अगस्त) को ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर कोलकाता में रैली निकाली। उन्होंने पीड़िता आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की।

उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है।

–आईएएनएस

आरके/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *