कश्मीर के बांदीपोरा में हथियारों और गोला-बारूद के साथ तीन आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी जम्मू/बांदीपोरा-उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले के चिट्टी-बांदी इलाके में नाका जाँच अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने संदिग्धों को रोका और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान मामला दर्ज कर लिया गया है। नाका चेकिंग के दौरान तीनों लोग चिट्टेबंदी की तरफ से गरूर्रा की ओर आ रहे थे। अचानक उन्होंने नाका पार्टी को देखा, और तेज़ी से पीछे मुड़े और भागने लगे। एसआई/जीडी अवधेश कुमार सिंह, एचसी/जीडी खुशी राम, सीटी/जीडी बालकृष्णन ने 13 आरआर और जेकेपी के जवानों की टीम के साथ तेज़ी से दौड़कर इन लोगों को पकड़ लिया। जिनकी पहचान तारिक अहमद डार पुत्र मोहिउद्दीन डार, उम्र 32, बिलाल अहमद डार पुत्र मोहम्मद डार, उम्र 25 और मुदस्सिर अहमद लोन पुत्र मोहम्मद हुसैन लोन उम्र 26 सभी शाहगुंड हाजिन कश्मीर के निवासी हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से एक हथगोला, एक एके सीरीज मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस सहित मोबाइल जब्त किए गए। मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा कड़ी जांच कार्रवाई कर आतंकियों की धड़पकड़ की जाएगी।

जब शूटिंग के दौरान बिग बी ने छुपा लिया था अपना जला हुआ हाथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *