सोनभद्र-सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधानों का रिक्त स्थानों/पदों पर चुनाव सम्पन्न कराने के लिए समय-सारिणी निर्धारित

मीडिया हाउस सोनभद्र-जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0)  बी एन सिंह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश पंचायत राज (सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधानों) का निर्वाचन नियमावली, 1994 के नियम 14(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद सोनभद्र के ग्राम पंचायत प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त स्थानों/पदों पर जो उप निर्वाचन मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हों, को सम्पन्न कराने के लिए समय-सारिणी नियत की गयी है। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रांे को जमा करने का अन्तिम तिथि 08 फरवरी,2025 को समय पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जॉच की तिथि 10 फरवरी,2025 के समय पूर्वान्ह 10ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 11 फरवरी,2025 को समय पूर्वान्ह 10ः00 बजे अपरान्ह 03ः00 बजे तक, प्रतीक आवंटन की तिथि 11 फरवरी,2025 को समय अपरान्ह 03ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान की तिथि 19 फरवरी,2025 को समय प्रातः 07ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक तथा मतगणना की तिथि 21 फरवरी,2025 को समय प्रातः 08ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक निर्धारित की गयी है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधान/सदस्य पदो के रिक्त स्थानों/पदों पर निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा सार्वजनिक सूचना निर्गत की जायेगी। इस चुनाव कार्यक्रम को व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जायेगा और गाँवों में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जायेगी। सार्वजनिक जानकारी के लिए ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किये जायेगे। उप निर्वाचन उत्तर प्रदेश पंचायत राज (सदस्यों प्रधानों और उप प्रधानों का निर्वाचन) नियमावली, 1994 के अनुसार सम्पन्न कराये जायेंगे। निर्वाचन अधिकारी की सूचना निर्गत किये जाने अर्थात् 05 फरवरी,2025 से नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारम्भ कर दी जायेगी। उप निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत तथा सदस्य ग्राम पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालयों पर होगा। परिणाम की घोषणा भी सम्बन्धित विकास खण्ड के मुख्यालय पर की जायेंगी। उक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहंेगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

हाईटेंशन तार टूटकर अधेड़ पर गिरा मौके पर मौत

उन्होंने बताया कि विकास खण्ड चतरा के डोमरिया में ग्राम प्रधान हेतु अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए वार्ड-01 डोमरिया अनारक्षित, ग्राम पंचायत राकी वार्ड-3 में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत सौली वार्ड नं0-10 में अनुसूचित जाति, ग्राम पंचायत केतार वार्ड नं0 8 अनारक्षित ग्राम पंचायत सदस्य हेतु, विकास खण्ड-म्योरपुर के ग्राम जामपानी में ग्राम प्रधान हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग, ग्राम धरसड़ी में सदस्य हेतु वार्ड नम्बर 10 अन्य पिछड़ा वर्ग, ग्राम नधिरा में सदस्य हेतु वार्ड 8 अनुसूचित जनजाति, विकास खण्ड रावर्टसगंज में ग्राम प्रधान हेतु ग्राम पंचायत भभाईच अनुसूचित जनजाति व बनौरा द्वितीय में सदस्य हेतु वार्ड 5 अनारक्षित ग्राम तिनताली में वार्ड 3 में सदस्य हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग ग्राम रेड़िया के वार्ड 2 अनुसूचित जाति महिला वार्ड 10 अनारक्षि, विकास खण्ड चोपन में ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम चोपन वार्ड 8 महिला, विकास खण्ड नगवा के ग्राम पंचायत रायपुर ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड 7 महिला ग्राम सोमा वार्ड 4 अनुसूचित जाति महिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *