काशी के घाट पर 1001 दीप जलाकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

वाराणसी, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली एम्स में गुरुवार रात को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (92) का निधन हो गया था। काशी के घाट पर गंगा सेवा निधि परिवार ने 1001 दीप जलाकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

काशी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा आरती में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आरती के दौरान लोगों ने हाथों में डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीरें ले रखी थीं। आरती से पहले हजारों की संख्या में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

गंगा सेवा निधि ने कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि काशीवासियों और गंगा सेवा निधि परिवार की तरफ से पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई है। इसके अलावा पूर्व पीएम को मां भगवती के तट पर 1001 दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जाना हमारे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हम लोगों ने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की है कि इस घड़ी में उनके परिवार को संबल प्रदान करें। पूर्व पीएम अपने आप में एक विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। वो बहुत बड़े अर्थशास्त्री थे।

बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ शनिवार को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली एम्स में गुरुवार रात को उनका निधन हो गया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि डॉ. मनमोहन सिंह का पूरे राजकीय अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर 2024 (शनिवार) को सुबह 11.45 बजे निगमबोध घाट पर किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया गया है कि वह पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ राजकीय अंतिम संस्कार की व्यवस्था करे।

बेरूत पर हवाई हमले में वरिष्ठ हिज़्बुल्लाह कमांडर के मारे जाने की इजरायल सेना ने की पुष्टि

–आईएएनएस

एफजेड/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *