टीयूभी ने खड़ी ट्रक वाहन में मारी जोरदार टक्कर, 7 घायलों में एक कि हालात गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

कृपा शंकर पांडेय.चोपन/सोनभद्र – चोपन थाना क्षेत्र के मैन मार्केट में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब एक टीयूभी वाहन खड़ी ट्रक से अनियंत्रित होकर पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि टीयूभी वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अफरा तफरी के माहौल के बीच मौके पर मौजूद चाय वाले दुकानदार ने शीशा तोड़ घायलों को वाहन से निकाला और तत्काल एंबुलेंस को सूचित किया गया। कुछ घायलों को प्राइवेट वाहन से तो कुछ को सरकारी एंबुलेंस से चोपन सीएचसी भेजा गया। जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने सभी घायल मरीज़ों का इलाज़ किया। घायलों में एक मरीज़ की हालत की गंभीरता देखते हुए मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल से भी गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

बता दे कि टीयूभी वाहन में सवार होकर युवक अपने घर की तरह जा रहे थे। जैसे ही वाहन मैन मार्केट में पहुंची ही थी कि रोड पर खड़ी ट्रक वाहन से अनियंत्रित होकर टीयूभी पीछे से जा घुसी 2:30 के बीच की घटना बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद चाय की दुकान चलाने वाले मंगू मोदनवाल ने सभी घायलों को शीशा तोड़ कर वाहन से निकाला। तत्काल घायलों को चोपन सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज़ किया गया। हालांकि मुकुल श्रीवास्तव (24) स्व दिनेश श्रीवास्तव की हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्थिति नियंत्रण के बाहर होने के बाद लोढ़ी से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वही बाकी घायलों को प्राथमिक इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

कृषि विकास (खेत तालाब योजना) के अन्तर्गत लाभार्थियों का चयन किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *