डासना मंदिर पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार, अब तक 27 आरोपी अरेस्ट

गाजियाबाद, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद की थाना वेव सिटी पुलिस ने बीते दिनों डासना मंदिर पर हुए हमले के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो के माध्यम से पहचान कर की गई है। इस मामले में अब तक पुलिस 27 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने बताया है कि थाना वेव सिटी पुलिस ने विशेष समुदाय के व्यक्तियों द्वारा नारेबाजी कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 अक्टूबर को थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने सैकड़ों अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जमा होकर डासना देवी मंद‍िर के सामने नारेबाजी व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई थी। इनके खिलाफ थाना वेव सिटी में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने मैनुअल इनपुट व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोमिन और वाहिद को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया है कि इनके पैगंबर पर दूसरे समुदाय के व्यक्तियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे इनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची थी। इसके कारण इन लोगों ने रोष में आकर इकट्ठा होकर नारेबाजी शुरू कर दिया था। पुलिस द्वारा समझाने और रोकने के बावजूद भी ये नहीं माने।

गौरतलब है कि इस हंगामे के बाद से ही पुलिस ने डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद से यति नरसिंहानंद के समर्थक भी लगातार पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे थे।

Mumbai Daily Commute : ‘घर सिर्फ सोने आता हूं…’ ₹35 हजार की सैलरी के लिए रोज 6 घंटे का सफर, मुंबई कर्मचारी की कहानी ने झकझोरा इंटरनेट

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *