मकान की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल 

ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में सोमवार को हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को थाना सूरजपुर के धर्मपाल खड्डा सूरजपुर में निर्दोष सिंह के निर्माणाधीन मकान में शटर‍िंंग गि‍रने से मजदूर अजय, राजेंद्र सिंह और समसू छत से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अजय (28) और राजेंदर सिंह (53) की मृत्यु हो गई। घायल समसू (35) का उपचार चल रहा है। पुलिस शवों का पंचायतनामा भर कार्रवाई कर रही है। मौके पर मृतकों के परिजन व घायल के परिजन मौजूद है।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया एक मजदूर का इलाज चल रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते मकान का शटरिंग गिर गया और मजदूर उसकी चपेट में आ गए। पुलिस के मुताबिक अब शटरिंग के नीचे किसी और के दबे होने की कोई आशंका नहीं है।

–आईएएनएस

पीकेटी/सीबीटी

बेंगलुरु या मुंबई- दीपिका पादुकोण ने चुनी अपनी पसंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *