ठक-ठक गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, गुलेल से तोड़ते थे गाड़ियों का शीशा

नोएडा, 5 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने ठक-ठक गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश गुलेल के जरिए गाड़ियों का शीशा तोड़कर उसमें रखे महंगे और कीमती सामान चुराते थे।

इस गैंग ने एनसीआर में कई वारदात को अंजाम दिया है। यह दोनों बदमाश वांछित थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ में इन्हें गिरफ्तार किया है।

एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया है कि 4 सितंबर की देर रात थाना सेक्टर-24 पुलिस सेक्टर-34 कट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी दो व्यक्ति एक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

लेकिन वह भागने लगे। इसी बीच बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों गिर गए। इसके बाद दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी।

पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश सुमित बेनीवाल के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरे बदमाश शुभम को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर और चोरी के 4 लैपटॉप बरामद किए हैं।

इसके अलावा गाड़ियों के शीशे तोड़ने में इस्तेमाल किए जाने वाली एक गुलेल और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया है कि इनमें से अपराधी सुमित पर दिल्ली और अलग-अलग जगह पर करीब सात से ज्यादा मामले दर्ज हैं और वहीं दूसरे आरोपी पर दो मामले दर्ज हैं। इनके पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

CG Health Department Recruitment 2026-छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में ओटी तकनीशियन पदों पर बंपर भर्ती, लेवल-7 का वेतन और सीधी भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म

–आईएएनएस

पीकेटी/एफजेड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *