बिहार : भारत-नेपाल सीमा से 32 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी (बिहार), 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को 32.52 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारत की सीमा में चरस की एक बड़ी खेप आने वाली है, जिसे जमाकर फिर मुंबई भेजी जानी है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठन कर छापेमारी के आदेश दिया।

टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास रोड से बाइक सवार दो तस्कर को रोक कर जांच की। उनके पास से 48 पॉकेट में 32.52 किलोग्राम चरस बरामद की गई। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान शेख अफजल थाना-पशरैया जिला परसा (नेपाल) और गुड्डू ठाकुर, रक्सौल के रूप में की गई है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एकेजे

अमेरिका को पछाड़कर भारत 2027 तक बन जाएगा दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर डेवलपर कम्युनिटी : गिटहब सीईओ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *