यूक्रेन ने 27 लड़ाकू रूसी ड्रोन मार गिराये

कीव, 9 अगस्त (आईएएनएस)। यूक्रेनी सेना ने गुरुवार रात रूसी हमले में शामिल सभी 27 लड़ाकू ड्रोनों को मार गिराने का दावा किया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि उत्तरी, मध्य, दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन के सात क्षेत्रों में रात भर शाहेद-136 और शाहेद-131 ड्रोनों को गिराया गया।

वायु रक्षा प्रणाली कीव क्षेत्र में काम कर रही थी, लेकिन क्षेत्र में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साथ ही इससे किसी तरह की क्षति नहीं हुई।

क्षेत्रीय गवर्नर सर्जी लिसाक ने कहा कि मध्य निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में दो ड्रोन नष्ट कर दिए गए।

इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से बयान आया था कि यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसे रूसी सेना ने नाकाम कर दिया है और उसे आगे बढ़ने से रोक दिया।

मंत्रालय ने कहा था, “रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना के हमले को रोकने के लिए अपनी सीमा रक्षा इकाइयों को तैनात किया, और हवाई हमले, मिसाइल हमले तथा तोपखाने की मदद से यूक्रेनी सेना को आगे बढ़ने से रोका।”

शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुर्स्क में ज्यादा अंदर तक घुसने की अलग-अलग इकाइयों की कोशिशों को विफल कर दिया गया, और सुमी क्षेत्र में यूक्रेनी रिजर्व बलों के खिलाफ हवाई हमले किए गए।

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, “रूसी सेना और सुरक्षा बल यूक्रेनी सेना के उन समूहों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं जो कुर्स्क क्षेत्र के सुद्जा और कोरेनेवो जिलों में मौजूद हैं।

केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में कोविड वायरस के उत्परिवर्तन से हो सकता है संक्रमण : शोध

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को यूक्रेन की 22वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड के 300 से अधिक सैनिकों ने 11 टैंकों और 20 से अधिक बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों के साथ निकोलाएवो-दारिनो और ओलेशन्या की बस्तियों के पास रूसी सीमा सुरक्षा चौकियों पर हमला किया।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *