न्यायाधीश की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ कार्यशाला आयोजित की गई 

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 5ता.प्रयागराज-जनपद न्यायालय प्रयागराज के सभागार में न्यायिक अधिकारियों तथा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की कार्यशाला माननीय जनपद न्यायाधीश संतोष राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।इसमें जिले के पुलिस अधिकारियों व विवेचको को अद्यतन विधि व्यवस्थाओं तथा विधिक प्रावधानों तथा विवेचना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया। पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसी नई पहल पहली बार जनपद न्यायालय प्रयागराज में जनपद न्यायाधीश महोदय संतोष राय द्वारा की गई है। जिसमें जिले के पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों से शीघ्र अन्वेषण व त्वरित विचारण संबंधित विभिन्न मुद्दों पर वार्ता व विस्तृत चर्चा की गई।

इस कार्यशाला में शिखा चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गिरफ्तारी के संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों व विधि व्यवस्था पर चर्चा की गई। श्री सत्यपाल सिंह प्रेमी सिविल जज द्वारा अपराध के पंजीकरण के संबंध में मजिस्ट्रेट के अधिकार अंतर्गत धारा 156 (3) दंड प्रक्रिया संहिता अभियुक्त की हाजिरी संबंधित आदेशिकाओ व पंचनामा की कार्रवाई के संबंध में व दिनेश कुमार गौतम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 164 दंड प्रक्रिया संहिता तथा मेडिकल लीगल रिपोर्ट के बारे में आलोक दुबे अपर जिला जज द्वारा सत्येंद्र कुमार अंटील बनाम सी.बी.आई.की विधि व्यवस्था पर व धारा 41 व 41ए दंड प्रक्रिया संहिता पर तथा माननीय जनपद न्यायाधीश  संतोष राय द्वारा विवेचना गिरफ्तारी रिमांड तथा आपराधिक न्याय प्रणाली से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं नवीनतम विधि व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कार्यशाला के अंत में श्री आकाश कुलहरी अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रयागराज द्वारा पुलिस विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और कहा गया कि इस कार्यशाला से पुलिसकर्मी व विवेचक काफी लाभान्वित हुए और उन्हें नवीनतम विधि व्यवस्थाओं और विधि प्रावधानों की काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई जो कि एक अन्वेषण में काफी उपयोगी सिद्ध होगी

प्रयागराज में लगभग 5500 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *