बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 4 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

मीडिया हाउस सोनभद्र  – चर्चित गौड़, जिलाधिकारी सोनभद्र एवं अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकार संरक्षण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को श्रम विभाग एवं थाना मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा चोपन, ओबरा एवं अन्य विभिन्न स्थानों पर सघन बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्यरत 04 नाबालिग बच्चों को चिन्हित कर बाल श्रम से मुक्त कराते हुए संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा विधिक कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान नियोक्ताओं एवं आमजन को बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल श्रम न कराने एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु जागरूक भी किया गया।

 

छात्रवृित्त आनलाइन योजना, मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रचार्य/प्राधानाचार्यो के साथ बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *