पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में होली व ईद को लेकर जनपदभर में हाई अलर्ट

Media House लखनऊ-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी होली एवं ईद त्योहार के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना व चौकियों पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। साथ ही DJ संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठकों में दोनों समुदायों के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं आयोजकों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट/संदेश, हुड़दंग या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्य को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
DJ संचालकों को निर्धारित समय सीमा, ध्वनि प्रदूषण मानकों तथा प्रशासनिक अनुमति संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। उल्लंघन की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जनपद पुलिस, सोनभद्र शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।









