चिन्मय विद्यालय बोकारो की वर्षा कुमारी को यू पी एस सी 2022 में 353वा रैंक। 

इस वर्ष चिन्मय विद्यालय के 3 बच्चों ने यूपीएससी पास की। 
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 31ता॰बोकारो। चिन्मय विद्यालय बोकारो की मेघावी छात्रा वर्षा कुमारी ने यू पी एस सी 2022 में 353 वा रैंक लाकर चिन्मय विद्यालय सहित बोकारो एवम झारखंड के नाम पूरे भारत वर्ष में रौशन किया है। 2016 बैच की वर्षा कुमारी पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में अव्वल रहती थी। 2016 में वर्षा ने 12वी की परीक्षा 95.2 परसेंट अंको से पास किया। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स , दिल्ली से बी कॉम किया, एवम कॉस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग की परीक्षा 2019 में पास किया। और इसी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 24वा रैंक हासिल किया। नेट जे आर एफ की परीक्षा 99.98 परसेंटाइल के साथ उतीर्ण किया। वर्षा कुमारी की अभूतपूर्व सफलता पर सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद जी महाराज , अभिभावक के संस्कार, वर्षा की कठिन परिश्रम, विद्यालय द्वारा दिये गए मार्गदर्शन एवम संस्कार के कारण चिन्मय विद्यालय के छात्र यू.पी.एस. सी, आई. आई. टी, मेडिकल एवम अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आने वाले समय मे ये बच्चे देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। स्वामिनी संयूतानंद सरस्वती एवं विद्यालय अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय ने ढेरो शुभकामनाएं दी ज्ञात हो इसी वर्ष यू पी एस सी 2022 की परीक्षा में वर्षा कुमारी ( 353 रैंक) के साथ-साथ अविनाश कुमार ( 17रैंक), श्रुति ( 506 रैंक ) ने भी सफलता प्राप्त की है। वर्षा कुमारी की सफलता पर विद्यालय के  कॉमर्स के शिक्षकों निशांत सिंह, पूर्व शिक्षक अरुण कुमार सिंह, निशा सिन्हा, डॉ नमिता सिन्हा के साथ साथ विभाष चन्द्रा, संजीव सिंह एवम अन्य शिक्षको ने ढेरों शुभकामनाएं दी एवम उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड से नवाजे गए डीपीएस प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *