रक्तवीर परिवार ने किया होली मिलन सह रक्तदाता सम्मान समारोह संपन्न 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 26ता॰बोकारो। बोकारो रक्तवीर परिवार के तरफ़ से सिटी पार्क वनभोज स्थल में होली मिलन सह रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बोकारो रक्तवीर परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के जिलों के सदस्य भी शामिल हुए। आसनसोल से शिवम भगत,गोमो से कन्हैया, धनबाद से आलोक बर्णवाल, राँची से जयंत एवम हनी भाई मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिटी थाना प्रभारी महेश प्रसाद सिंह एवम हरला थाना प्रभारी संतोष कुमार जी मौजूद रहे। साथ ही बी जी एच ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ श्रवण, के एम मेमोरियल ब्लड बैंक के प्रभारी राजेन्द्र जी एवम अमर झा , रेड क्रॉस ब्लड बैंक के राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के द्वारा रक्तदान के महत्व के बारे में बताया गया एवम रक्तवीरों को सम्मान किया गया। संस्था के संयोजक एवम वरीय समाज सेवी मनोज सिंह के द्वारा परिवार के सदस्यों का हौसला अफजाई किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि वैसे तो संस्था के सदस्य हमेशा सेवा को तत्पर रहते हैं पर एक दुसरे से मिल नहीं पाते है , इसी क्रम में होली मिलन का कार्यक्रम सह सम्मान का आयोजन किया गया ताकि होली भी हो जाये एवम मिलना जुलना भी हो जाय । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के रजनीश तिवारी, बिनय कुमार, राजा सिंह, शानु,कमल नारायण,अजित,दीपक,रोहित, अमरदीप, मनोज कुमार , माधव सहित अन्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

6 जुलाई को चास में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का होगा आयोजन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *