बिहार पुलिस को तकनिकी रुप से संशक्त बनाने की प्रक्रिया तेज- विजय कुमार सिन्हा,

विकसित बिहार के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है एन.डी.ए सरकार

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी पटना.बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार पुलिस को तकनिकी रुप से संशक्त बनाने की प्रक्रिया तेज की गई है। जिसके तहत 66 करोड़ योजना तैयार हुई है। जिसमें बेहतर कट्रोल रुम, आधुनिक सी.सी.टी.वी और साईबर क्राईम सेल का निर्माण किया जायेगा।

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी भी स्थिति में बिहार को 2005 के पहले की स्थिति में नहीं लौटने देंगे। राजद शासन काल में भय और भूख के कारण बड़े स्तर पर पलायन हुआ था। शहरों में शाम के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल था।

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में 2005 से बिहार के पुनर्निर्माण का कार्य लगातार जारी है। राज्य में सड़कों की उन्नत व्यवस्था हो चुकी है। गांव में गांव बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में सभी क्षेत्रों में विकास के व्यापक कार्य किये जा रहे है। महिलाओं के उत्थान एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार के प्राथमिकता के विषय है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य की जनता फिर से 2005 के पहले वाला बिहार नहीं देखना चाहती है। इंडिया गठबंधन सोशल मिडिया के माध्यम से भ्रामक प्रचार कर रहा है। जिसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा।

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के कई विधानसभा क्षेत्रों में मैं नियमित रुप से एन.डी.ए की बैठकों में शामिल हो रहा हूँ और जनता का उत्साह यह बतता है कि 2025 के विधानसभा चुनाव के परिणाम 2010 के विधानसभा चुनाव परिणामों के अनुरुप होंगे।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनायीं गयी 149 वीं जयंती

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता बिहारी शब्द को एक सम्मान के रुप में देखने लगी है। बिहार जात-पात की राजनीति से बहार निकल चुका है। विकसित बिहार के लिए सभी बिहारी संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *