125 नहीं… 425 यूनिट फ्री हो जाएगी बिजली, बस घर की छत पर कर लें यह काम.
आज ही संपर्क करें पार्वती ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड गुरुकुल रोड कबीर मठ के बगल में बैरगनिया। मो०89862 48986 राजन पांडेय।

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी सीतामढ़ी।बिहार सरकार इस माह से 125 यूनिट फ्री बिजली दे रही है. इसके अलावा ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत अपने घरों पर सोलर पैनल लगाकर और 300 यूनिट फ्री बिजली का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना के तहत साल 2024-25 के बजट में 75,000 करोड़ रुपये का प्रावधान है. सीतामढ़ी सहित बिहार के विभिन्न जिलों में कई परिवारों को इसका लाभ मिलना है.
अब सीतामढ़ी के लोगों को बिजली बिल के झंझट से राहत मिलने वाली है. केंद्र सरकार ने “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत देशभर में 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है. इस योजना के लिए 2024-25 के बजट में 75,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है. योजना के तहत हर परिवार को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों में इस योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.
स्थानीय सोलर डीलर की मानें तो जिले में एक बड़ी कंपनी के दो प्रमुख सोलर पैनल उपलब्ध हैं. पहला है टॉपकॉन पैनल (570/575W), जिसकी कीमत ₹1,98,000 रखी गई है. इसमें उपभोक्ता को ₹19,800 डाउन पेमेंट देना होगा और ₹1,78,200 का बैंक लोन करवाना होगा. दूसरा विकल्प है बाइफेशियल पैनल (545/550W), जिसकी कीमत ₹1,89,000 है. इसमें ₹18,900 मार्जिन मनी और ₹1,70,100 लोन की व्यवस्था होगी. दोनों ही पैनल उच्च गुणवत्ता के हैं और लंबे समय तक बिजली उत्पादन में सक्षम हैं.
इनवर्टर की भी ले सकते सुविधा
इन पैनलों के साथ उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार इनवर्टर का चुनाव भी कर सकते हैं. लूमिनस, पॉलीकैब और हैवेल्स जैसे विश्वसनीय ब्रांडों के इनवर्टर उपलब्ध हैं. सोलर लगाने पर घर के दिनभर की बिजली जरूरत पूरी हो सकती है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर कमाई भी की जा सकती है. खासकर उन परिवारों और किसानों के लिए यह योजना फायदेमंद है, जिनके यहां बिजली की आपूर्ति अनियमित रहती है.
बिहार सरकार दे रही 125 यूनिट फ्री बिजली
जिला प्रशासन की मदद से जल्द ही लाभुकों का चयन शुरू होगा. जिन लोगों की छत खाली है और जो बिजली बिल से छुटकारा चाहते हैं, वे आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं. सरकारी सब्सिडी, आसान बैंक लोन और मुफ्त बिजली, ये सभी बातें इस योजना को आम लोगों के लिए आकर्षक बना रही हैं. सीतामढ़ी में यह योजना न सिर्फ बिजली बचाएगी, बल्कि लोगों को ऊर्जा के प्रति आत्मनिर्भर भी बनाएगी. बता दें कि इस माह से बिहार सरकार 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है. सोलर योजना से इसके अतिरिक्त 300 यूनिट बिजली का लाभ ले सकते हैं.।








