जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार जिला कारागार, सोनभद्र का निरीक्षण,

Media House सोनभद्र-अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद सोनभद्र शैलेन्द्र यादव ने अवगत कराया है कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार जिला कारागार, सोनभद्र का निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर महिला बन्दियों के बावत् आयोजित एवं मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन श्री शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र,अरविन्द कुमार सिन्हा, जेलर व प्रभारी अधीक्षक व उप कारापाल गौरव कुमार, शशांक पटेल एवं जय प्रकाश, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सोनभद्र उपस्थित रहें। जिला कारागार में मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन भी किया गया। उक्त जेल लोक अदालत में श्री आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा कुल 04 मामले चिन्हित किये गये थे। जिसमे से 01 वाद जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर अन्तिम रूप से निस्तारित हुआ। इसके अलावा 01 जुलाई 2025 से दिनांक 30 सितम्बर 2025 तक आयोजित श्राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान के अन्तर्गत न्यायालय में लम्बित निम्न प्रकार जैसे-वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी, आपराधिक समझौता योग्य, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, विभाजन, बेदखली, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य उपयुक्त सिविल के मामलों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से अधिकाधिक वादों का निस्तारण करायें तथा अधिक से अधिक संख्या में प्रचार-प्रसार कराने हेतु कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

बिना परमिट के अवैध गिट्टी का परिवहन करते 1 गिरफ्तार, क्रशर प्लान्ट का नाम पता अज्ञात.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *