गोमिया विस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर कई योजनाओं की शुरूआत होगी: नागेश्वर चौधरी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी गोमिया : गुरुवार को मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर उनके आठ पंचायत (चतरोचट्टी क्षेत्र) प्रभारी नागेश्वर चौधरी ने कर्रीखुर्द व चुट्टे में 63 केवीए एवं 25 केवीए क्षमता के नया विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। इन क्षेत्रो के ग्रामीणों ने बाधित विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू होने पर प्रसन्नता जाहिर की और मंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर नागेश्वर चौधरी ने कहा कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उक्त समस्या से अवगत होने के बाद त्वरित गति से ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाते हुए बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने का कार्य किया है। वे जनता की हर छोटी बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

जनता के प्रति समर्पित और सेवा करने का अनुभव अपने ससुर जी और अपने पति से है सिखी : अनुपमा सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *