पुअनि को रिश्वतखोरी के आरोप में एसपी ने किया निलंबित

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह
05 अगस्त 25 को पुलिस अधीक्षक महोदय, प० चम्पारण बेतिया के सरकारी मेल पर एक विडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें एक पुलिस पदाधिकारी के द्वारा किसी व्यक्ति से किसी काम को लेकर 500/- रूपया लिया जा रहा है एवं उसके अतिरिक्त 500/- रूपया मॉग की जा रही है। विडियों में पैसा लेने एवं पैसे की माँग करने वाले पदाधिकारी की पहचान पु०अ०नि० प्रदीप मुखर्जी, डायल-112, लाल सरैया, मझौलिया थाना के रूप में हुई है। उक्त पु०अ०नि० का यह कृत्य उनके घोर अनुशासनहीनता, मनमानेपन एवं संदिग्ध आचरण को परिलक्षित करता है।

अतएव, उपरोक्त के आलोक में पु०अ०नि० प्रदीप मुखर्जी, डायल-112, लाल सरैया, मझौलिया थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है तथा निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, बेतिया रहेगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *