साप्ताहिक राशिफल 18 नवंबर से 24 नवंबर 2024 तक

लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातको को शुरुआत में धन का लाभ मिल सकता है। कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी। हफ्ते के दूसरे भाग में कामकाज से सम्बंधित यात्रा का योग बन सकता है। धन खर्च का योग भी रहेगा। इस हफ्ते आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। माता से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। व्यर्थ के तनाव से बचे। किसी के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को नौकरी से सम्बंधित अच्छे लाभ मिल सकते है। धन लाभ को लेकर इस हफ्ते आपके लिए स्थितियां अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आप मित्रों के साथ आनंद दायक समय व्यतीत कर सकते है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा। संतान के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। हफ्ते के अंतिम भाग मैं यात्रा का योग बन सकता है साथ ही धन का खर्च भी होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में अच्छे फल मिलने की संभावना रहेगी। इस राशि से सम्बंधित जो जातक नौकरी की तलाश में है उनको सफलता मिल सकती है तथा चल रही जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। धन लाभ को लेकर इस हफ्ते स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आपको अपने प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपके सुख में वृद्धि के योग रहेंगे। व्यर्थ के खर्च तथा यात्रा से बचें।

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर शुभेंदु अधिकारी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'कांग्रेस घोर हिंदू विरोधी'

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ समस्या हो सकती है किन्तु हफ्ते के बाकी दिनों में आपको सफलता मिलेगी। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपके अधूरे कार्य पूर्ण करा सकता है। कुछ जातकों की नौकरी की तलाश इस हफ्ते खत्म हो सकती है। इस हफ्ते आप मकान तथा वाहन खरीदने की योजना बना सकते है। माता से लाभ तथा सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी वर्ग के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों की शुरुआत अच्छी होगी। हफ्ते के मध्य में आपको सेहत संबंधी कोई समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते किसी तरह का बदलाव आपको देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है तथा धन का खर्च भी सम्भव है। धन लाभ हेतु आपका कोई कार्य इस हफ्ते संपन्न हो सकता है। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को कोई पुराना धन मिल सकता है। इस हफ्ते आपको माता पिता को लेकर कोई चिंता बनी रह सकती है। कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे फल दे सकता है। पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। धन लाभ के योग भी बने रहेंगे। हफ्ते के अंत में आपको कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कत मिल सकती है। व्यर्थ के खर्च तथा तनाव से बचें।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को अच्छा धन का लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपके लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते लाभ को लेकर चल रहे प्रयासों मैं आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। हफ्ते के मध्य में पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल बना कर चलना लाभकारी रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ्ता लाभ दे सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

भाजपा नेता की सलमान खान से अपील, 'बिश्नोई समाज से माफी मांग लें'

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी किसी परेशानी में राहत मिल सकती है। धन लाभ के लिहाज से हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी आय के स्रोत में वृद्धि के योग बनेगे। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। सुख सुविधाओं के ऊपर धन खर्च होगा। यात्रा का योग बन सकता है।

धनु लग्नराशि : यह सप्ताह धनु राशि के जातकों की शुरुआत अच्छी होगी। इस हफ्ते आप अपनी माता को लेकर कुछ चिंतित हो सकते है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बना कर चलना आपको सफलता दे सकता है। प्रेमी वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे फल दे सकता है। हफ्ते का अंतिम भाग आपको अचानक धन का लाभ करा सकता है। भाई बहनो के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। संतान से सहयोग मिलेगा तथा संतान को लाभ मिलेगा।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को धन का लाभ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा। आप पाने पराक्रम के बल पर कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे। इस हफ्ते किसी बात को लेकर मन में भ्रम सा बना रह सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। हफ्ते के अंत में कुछ दिक्कत आपको हो सकती है। शारीरिक थकावट हो सकती है।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को कुछ अच्छे कार्य प्राप्त हो सकते है। इस हफ्ते आपकी दिनचर्या में कुछ बदलाव हो सकते है। कामकाज को लेकर स्थिति मजबूत बनी रहेगी। भाग्य का सहयोग इस हफ्ते आपको अच्छा मिलेगा। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी जमा पूंजी में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है।

रेप की घटना पर सुसाइड का आवरण पहनाने की कोशिश, सीएम ममता बनर्जी का बयान निंदनीय : बांसुरी स्वराज

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ दिक्कतें हो सकती है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपके लिए स्थिति बहुत अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ मिलने की संभावना बनेगी। संतान तथा जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। इस हफ्ते आपको व्यापार में किसी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि के योग रहेंगे। मन को शांत रखना लाभ देगा।

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं : 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम

–आईएएनएस

एएस/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *