खुली हल्दी का नमूना संग्रहित करते हुए शेष बोरी के हल्दी को सीज किया गया।

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र- सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, सोनभद्र के निर्देश के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रमोद कुमार यादव कल दिनांक 28.07.2026 को घूरमा मोड़ मारकुण्डी, चोपन, सोनभद्र स्थित दुकान मे० सम्राट किराना एण्ड जनरल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ हल्दी पाउडर एक खुले बोरे में मात्रा (8 किलो 500 ग्राम) मानव उपभाग हेतु भण्डारित पाया गया। खुली अवस्था में हल्दी पाउडर बिक्री किये जाने पर एवं मिलावट का सन्देह होने पर उनके द्वारा खाद्य पदार्थ हल्दी पाउडर का विधिक नमूना नियमानुसार संग्रहित करके जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक को भेजा गया तथा मौके पर शेष हल्दी पाउडर मात्रा (7 किलो 300 ग्राम) को नियमानुसार सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1241.00 रूपये है। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

सीएसआर के तहत बिना नाली निर्माण के ठेकेदार गायब खैरटिया में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *