सोनू सूद की ‘फतेह’ में दिखेगा यो यो हनी सिंह का जादू, ‘हिटमैन’ की बताई रिलीज डेट

मुंबई, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज को लेकर एक्साइटेड अभिनेता सोनू सूद फैंस के साथ पल-पल के अपडेट शेयर करते हैं। सूद ने एक पोस्टर शेयर कर फैंस को बताया कि फिल्म के नए गाने ‘हिटमैन’ में हनी सिंह का जादू दिखेगा।

अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ के तड़क-भड़क म्यूजिक से सजे गाने का टाइटल ‘हिटमैन’ है और इसमें सोनू सूद का कमाल और रैपर हनी सिंह का स्वैग एक साथ देखने को मिलेगा।

गाने के पोस्टर को शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “खुश होने के लिए तैयार हो जाइए। ‘हिटमैन’ गाना 17 दिसंबर को रिलीज होगा! फतेह 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘हिटमैन’ में सोनू सूद के साथ हनी सिंह का शानदार कोलाब देखने को मिलेगा, 17 दिसंबर को आउट होगा!

पोस्टर में काले सूट बूट में सोनू सूद के साथ हनी सिंह खड़े नजर आए और दोनों हाथ में राइफल पकड़े हैं। ‘हिटमैन’ ‘फतेह’ एल्बम का दूसरा ट्रैक है। इससे पहले, यह बताया गया था कि सिंगर लॉयर कोटलर ने ‘फतेह’ में ‘कॉल टू लाइफ’ टाइटल गाने को अपनी आवाज दी, जो कि फिल्म का पहला गाना है।

एक्शन फिल्म की सफलता और प्रमोशन को लेकर सोनू सूद ने तैयारी शुरू कर दी। हाल ही में अभिनेता उज्जैन स्थित महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे थे, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज अहम भूमिका में हैं।

पाकिस्तान पीओके के लोगों को विदेशी कहता है, हम उन्हें अपना नागरिक मानते हैं : राजनाथ सिंह

जी स्टूडियोज के उमेश केआर बंसल और शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद द्वारा निर्मित और अजय धामा सह-निर्माता हैं।

–आईएएनएस

एमटी/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *