युवा चीनी धावकों ने अपनाया 'मैराथन जीवन'

बीजिंग, 14 नवंबर (आईएएनएस)। हाल के वर्षों में ‘सिटी मैराथन’ का चलन चीन में बढ़ गया है। कुछ हद तक, ‘क्या मैराथन आयोजित की गई है’, यह मापने के कारकों में से एक बन गया है कि कोई शहर फैशन में सबसे आगे है या नहीं।

पेइचिंग, शांगहाई, छंगतू, छांगशा में एक के बाद एक आयोजित मैराथनों ने राष्ट्रीय खेलों में एक उभार जगाया है। पेइचिंग मैराथन और नेशनल मैराथन चैंपियनशिप 3 नवंबर को आयोजित की गई।

हालांकि, प्रतिभागियों की संख्या 30,000 तक सीमित रही। लेकिन, पिछले महीने के पहले तीन दिनों में 43 देशों और क्षेत्रों के 1,82,949 धावकों ने साइन अप किया, जो एक नया रिकॉर्ड है, जिसमें चीन के अन्य शहरों के कॉलेज के छात्रों की एक बड़ी संख्या भी शामिल है।

‘चीन के रोड रनिंग इवेंट के उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर शोध रिपोर्ट-2023’ से पता चलता है कि हालांकि, 40 से 55 वर्ष की आयु के धावक ज्यादा हैं। लेकिन, हाल के वर्षों में युवा धावकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब जैसे-जैसे अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं, अधिक से अधिक युवा लोग मैराथन का अनुभव करने के लिए बाहर जा रहे हैं।

अधिक से अधिक स्कूल छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार खेल गतिविधियों का आयोजन करते हैं। कॉलेज के छात्र दौड़ने में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, जिससे लंबे समय में इवेंट और युवाओं दोनों को फायदा होता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

हिमंत सरमा का प्रियांक खड़गे पर पलटवार, कहा- कांग्रेस ने असम के विकास का विरोध कर असली रंग दिखाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *