महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत किया गया जागरूक

मीडिया हाउस सोनभद्र –पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष शक्तिनगर, चौकी प्रभारी बीना तथा थाना शक्तिनगर की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांसी, बीना में स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक किया गया।इस दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों जैसे महिला सशक्तिकरण, महिला जागरूकता कार्यक्रम तथा महिला सहायता हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 एवं महिलाओं के लिए प्रचलित अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को अपनी सुरक्षा, अधिकारों एवं किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में अवगत कराया गया। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भीक होकर आगे आने एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया।

Dalla. हर हर महादेव कांवर सेवा समिति द्वारा भव्य झांकियों के साथ विशाल कांवर यात्रा का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *