अंग्रेजी शराब में 45 प्रतिशत एवं 55 प्रतिशत कोटा रखा जाये।

अशोक यादव,मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी लखनऊ– यू पी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रमुख शराब कारोबारी व एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे l दिनांक 14.11.2022 को एसोसिएशन व शराब कारोबारियों की मीटिंग आबकारी आयुक्त से हुई जिसमें आबकारी आयुक्त वर्ष 2025 की आबकारी नीति के विषय में प्रस्ताव व सुझाव दिये गये है l
एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार एस. पी. सिंह ने नवीनीकरण की मांग करते हुए अंग्रेजी शराब में 45 प्रतिशत एवं 55 प्रतिशत कोटा रखा जाये इसी प्रकार बीयर में 6 माह का 55 प्रतिशत का द्वितीय 45 प्रतिशत का कोटा नियुक्त किया गया है चूंकि बीयर में अभी त्रैमासिक कोटा बहुत अत्यधिक है, जिससे कारोबारियों को बहुत नुकसान हो रहा है l वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज जायसवाल व महामंत्री विकास श्रीवास्तव ने एम. आर. पी. पर 20 प्रतिशत मार्जिन दिया जाये का सुझाव प्रस्तुत किया , इसके अतिरिक्त जो कोटा बच जाता है, जो उसको अगले दो माह का समय कोटा उठाने का दिया जाये l
शिव कुमार जायसवाल व जयप्रकाश जायसवाल , दिवेश जायसवाल ने एक घंटा शाम को समय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है , व देशी शराब की सिक्योरिटी बेसिक लाइसेंस फीस का 10 प्रतिशत लिया जाये का सुझाव रखा है l पी. ओ. एस. मशीन के विषय में यह बताया कि यह मशीन ठीक कार्य नहीं कर रही है l जिससे काफी परेशानियां हो रही हैं l पी. ओ. एस. मशीन की जगह स्कैनर मशीन उपलब्ध कराया जाये l सभी कारोबारियों ने यह अनुरोध किया कि 10 प्रतिशत लाइसेंस फीस व कोटा न बढ़ाया जाये तथा कारोबार बच सके l एसोसिएशन की तरफ़ से संजय जायसवाल , रमेश जायसवाल , आशीष जग्गी , विपिन जायसवाल आदि कारोबारी उपस्थित रहे l










