अज्ञात शव की पहचान में जुटी पुलिस, हत्या के कारणो का कर रही है जांच पड़ताल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 27ता॰बोकारो। बोकारो में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी। हत्या की आशंका। मृतक के शरीर में कई जगह चोट के निशान है। मौके पर बालीडीह थाना पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस शव की पहचान में जुटी। घटना बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाडा अधोगिक क्षेत्र के मझलाडीह प्राथमिक विद्यालय के पीछे की है जहा एक अज्ञात शव मिलने के बाद बालीडीह थाना को इसकी सूचना दी गई। मृतक के शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हत्या की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस डॉग स्क्वायड को लेकर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। डॉग सूंघते हुए बोकारो औद्योगिक क्षेत्र बियाडा के एक फैक्ट्री में घुस गई। पुलिस भी इस फैक्ट्री में जांच के लिए पहुंची जहा फैक्ट्री के कई मजदूर और यहां काम करनेवाले लोगो से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और शव की शिनाख्त के लिए पहचान की जा रही है। यह शव अज्ञात है । बोकारो के बालीडीह थाना प्रभारी रामप्रवेश सिंह का कहना है की ये अज्ञात शव है जिसकी उम्र लगभग 40 से 42 साल होगी और इसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं गर्दन में भी चोट के निशान है ऐसे में हत्या की आशंका को देखते हुए जांच की जा रही है और शव की पहचान की जा रही है।

 

चिन्मय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *