अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में परेड का किया निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 21ता.सोनभद्र-अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में परेड की ली गयी सलामी व परेड का किया गया निरीक्षण तत्पश्चात सभी शाखाओं का मुआयना कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र कालू सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड को दौड़ लगवाई गयी, परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गयी तत्पश्चात पुलिस लाइन का भ्रमण कर आर्मरी, क्वार्टर गार्द, स्टोर रुम, अर्दली-कक्ष का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गये । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, प्राधिकरण के मुख्य उद्देश्य ही न्याय सबके लिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *