एमएलसी निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र संख्या-256 इंटर कॉलेज, ओबरा; मतदान केंद्र संख्या-255 विकास खंड, चोपन तथा मतदान केंद्र संख्या-252 जय ज्योति उत्तर माध्यमिक विद्यालय, चुर्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, मतदाताओं के सुगम आवागमन तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मतदान ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दें तथा निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सिर्फ झूठा आश्वासन.! डाला ओबरा संपर्क मार्ग का निर्माण न होने से लोगों का भड़का आक्रोश, एडीएम को सौंपा ज्ञापन,

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *