अमेरिकी एनएसए की जयशंकर से मुलाकात,भारत-अमेरिका रणनीतिक होगी मजबूत

ब्यूरो,मीडिया हाउस नई दिल्ली-अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन सोमवार को भारत पहुंचे। सुलिवन ने विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर से मुलाकात की, जिस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, आज सुबह नई दिल्ली में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हुई। द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर व्यापक चर्चा हुई। मुझे विश्वास है कि हमारे नए कार्यकाल में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी मजबूती से आगे बढ़ेगी।

इसके साथ ही एनएसए सुलिवन ने अपने भारतीय समकक्ष एनएसए अजीत डोभाल से भी मुलाकात की, जिस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से महत्वाकांक्षी ‘महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत-अमेरिका पहल’ (आईसीईटी) के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया। सुलिवन 17 से 18 जून तक नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनके साथ वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों और उद्योगपतियों का शिष्टमंडल भी आया है। माना जा रहा है कि सुलिवन की विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए डोभाल से मुलाकात दोनों देशों के बीच आपसी हित के जरूरी मुद्दों पर सहमति बनाने में मददगार होगी। (रिपोर्ट,शाश्वत तिवारी)

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प सिद्ध हुआ है, इसके लिये मैं हृदय की गहराइयों से उनका आभार व्यक्त करता हूँ-अमित शाह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *