गैंगस्टर अमन सिंह के खिलाफ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में उबाल

खुले तौर पर चेतावनी देते हुए कहा की हिम्मत है तो सामने आओ

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 15ता•बोकारो। बोकारो के चंद्रपुरा में चिनार स्टील कंपनी के द्वारा स्क्रेप कटिंग का काम स्थानीय तौर पर काम संभाल रहे मोहम्मद सनाउल्लाह को अमन सिंह के गैंग छोटू सिंह के द्वारा 5 परसेंट की रंगदारी की मांग अन्यथा जान से मारने की धमकी के खिलाफ चंद्रपुरा में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं मे  उबाल देखने को मिल रहा है, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एक होकर  चंद्रपुरा गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमन सिंह को खुले तौर पर चेतावनी देते हुए कहा की हिम्मत है तो सामने आओ चंद्रपुरा क्षेत्र शांति के लिए जाना जाता है यहां कोई ठेकेदार नहीं यह जो काम चल रहा है वह मजदूरों की भलाई के लिए काम हो रहा है। ऐसे में रंगदारी देने की बात ही नहीं है। किसी कीमत पर हम लोग रंगदारी नहीं देंगे चाहे इसके लिए जो भी करना पड़े। वही बताते चले कि इस मामले में अमन सिंह के गुर्गों के खिलाफ चंद्रपुरा थाना में एफ आई आर दर्ज की जा चुकी है जिस पर पुलिस अनुसंधान में लगी हुई है। वही सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने बोकारो पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस समस्या से संबंधित बात करने की बातें कही। जिससे समय रहते रंगदारी मामले में रंगदारो के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

आरपीएफ बोकारो ने बालीडीह थाना प्रभारी की पत्नि की हीरे की बाली से गिरा हीरा खोज कर किया सुपुर्द 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *