गोमती पुस्तक महोत्सव में साहित्य, कला, रचनात्मकता और संगीत के विविध रंग

मीडिया हाउस लखनऊ – गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के दूसरे दिन 13 सितंबर को साहित्य, पुस्तकों, कला, रचनात्मक अभिव्यक्ति और संगीत से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिनभर चलने वाले इन कार्यक्रमों में हर आयु वर्ग के पाठकों, साहित्यप्रेमियों, कला एवं संगीत के प्रति रुचि रखने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक ‘कहानी की दुनिया में’ सत्र प्रियंका सागर द्वारा आयोजित होगा। इसके बाद 11:00 से 11:45 बजे तक Drawing Competition आयोजित की जाएगी, जिसमें ‘Read Today, Lead Tomorrow’ और ‘India in Space – from ISRO to ISS’ जैसे विषयों के माध्यम से रचनात्मक सोच और कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित किया जाएगा। दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक Sugriv Vishwakarma के साथ Clay Art Workshop तथा 12:45 से 1:15 बजे तक Team ReP द्वारा ‘Art of the Book Cover’ कार्यशाला आयोजित होगी।
साहित्यिक कार्यक्रमों में दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक “एकात्म यात्रा : नीति, नियत, नेतृत्व” पुस्तक का लोकार्पण और शाम 4:30 से 5:15 बजे तक “साहित्यिक धरोहरों के वारिस : साहित्यिक विरासत-स्मृतियों से वर्तमान तक” विषय पर विशेष सत्र होगा। शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 5:00 से 6:00 बजे तक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह की ‘वीरगाथा डायरी’ प्रस्तुति तथा 6:30 से 7:30 बजे तक दिल्ली मेट्रो बैंड की संगीतमय प्रस्तुति होगी।
कहानी से कला तक, पुस्तकों से साहित्य तक और साहित्य से संगीत तक, 13 सितंबर को गोमती पुस्तक महोत्सव सभी वर्गों के लिए रचनात्मकता और संवाद से भरा दिन प्रस्तुत करेगा।









