तुपकाडीह में सामाजिक संस्था के संस्थापक फुरकान अली के नेतृत्व में महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर
महिलाएँ प्रशिक्षण लेकर कर रही है सामान तैयार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 25ता॰बोकारो – महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही सामाजिक संस्था बालिका सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी की और से शनिवार को तुपकाडीह प्रधान कार्यालय में निशुल्क सर्फ का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए संस्था का संस्थापक फुरकान अली ने जागरूक किया। संस्थापक फुरकान अली ने कहा कि महिलाओं को सर्फ, साबुन, अगरबत्ती ,पापड़ ,मोमबत्ती ,सेनेटरी पैड ,फिनाइल आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि महिलाएं सामान अपने घर में ही बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर आत्मनिर्भर बन सके। प्रशिक्षण में ऑफिस इंचार्ज मीरा हेमराम ,एकता देवी ,जोगनी देवी, अनुमति देवी, पूनम देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










